फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: हुबली और बांद्रा के बीच चलेंगी दो जोड़ी ट्रेनें, नकद देकर नहीं जारी होगा लाइसेंस; पढ़ें- जरूरी खबर

Sat, 05 Apr 2025 12:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने के लिए रेलवे ने हुबली और बांद्रा के बीच दो जोड़ी ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की यात्रा आसान होगी। 
विज्ञापन
Indian Railway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। 07323/07324 हुबली-बनारस साप्ताहिक स्पेशल का संचालन हुबली से 5, 12, 19, 26 अप्रैल, 03 व 10 मई और बनारस से 8, 15, 22, 29 अप्रैल, 6 व 13 मई को 6 फेरों में होगा।

विज्ञापन


07323 हुबली-बनारस स्पेशल हुबली से सुबह 9 बजे खुलेगी और तीसरे दिन बनारस दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में 07324 वनारस-हुबली साप्ताहिक स्पेशल बनारस से सुबह 9 बजे खुलेगी और तीसरे दिन सुबह 10 बजे हुबली पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 09029/09030 बांद्रा टर्मिनस-बनारस अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से 10 अप्रैल से 26 जून तक और 11 अप्रैल से 27 जून तक संचालित होगी। 

विज्ञापन

नकद देकर नहीं जारी होगा लाइसेंस

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने आदेश जारी किया कि ऑफलाइन मोड या कैश पेमेंट के जरिये यदि कोई लाइसेंस जारी करेगा तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। एक अप्रैल से नगर निगम की ओर से गंगा घाटों पर कार्यक्रम की अनुमति और लाइसेंस के लिए स्मार्ट काशी एप की सुविधा लॉन्च की गई है। आवेदन करने वालों को ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। 
विज्ञापन

पासपोर्ट के लिए 24 दिन बाद स्लॉट

महमूरगंज स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में सामान्य पासपोर्ट के लिए एक बार फिर बेटिंग बढ़ गई है। वर्तमान में आवेदन के 24 दिन बाद साक्षात्कार का मौका मिल रहा है। पिछले महीने 21 दिन की वेटिंग चल रही थी। अबकी बार तत्काल के लिए भी 5 दिन की वेटिंग हो गई है। जबकि पिछले महीने एक दिन में ही साक्षात्कार का मौका मिल जाता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें