फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों को सौगात: बनारस स्टेशन के प्रथम प्रवेश द्वार पर रेलवे बनाएगा दुकानें, अतिक्रमण से मिलेगी मुक्ति

Sun, 14 Jul 2024 11:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बनारस स्टेशन के प्रथम प्रवेश द्वार पर रेलवे दुकानें बनाएगा। अतिक्रमण से मुक्ति और यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी। यात्रियों को यात्री हॉल, एसी वेटिंग हॉल, वीवीआईपी लाउंज, फूड कोर्ट आदि सुविधाएं मिलेंगी। 
विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस स्टेशन के प्रथम प्रवेश द्वार के पास अस्थायी दुकानों को हटाया जाएगा। इसके बदले में रेलवे खुद दुकानें बनाकर आवंटित करेगा। इससे रेलवे का कोष बढ़ेगा और साथ ही अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी। यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी। स्टेशन निदेशक ने इस तरह का प्रस्ताव तैयार किया है।

विज्ञापन


अमृत भारत योजना के तहत बनारस स्टेशन के प्रथम प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाया जा रहा है। नए कलेवर में दिखने वाले स्टेशन के पहले द्वार पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर अधिक जोर है। रेल अधिकारियों के अनुसार यात्री हॉल, एसी वेटिंग हॉल, वीवीआईपी लाउंज, गोल्फ कार्ट, टिकट, आरक्षण, एटीवीएम, अमानती घर से लेकर फूड कोर्ट आदि सुविधाएं यहां यात्रियों को मिलेंगी। 

विज्ञापन

इसके तहत प्रयास यह है कि प्रथम प्रवेश द्वार के आसपास सटे ठेले, खोमचे, स्टॉल आदि को भी हटाया जाएगा। अब तक कई बार हटाया गया, लेकिन वह दोबारा फिर काबिज हो गए। इस बार ऐसी योजना है कि रेलवे की जमीन पर ही दुकानें बनाई जाएंगी और उसे आवंटित किया जाएगा। इससे रेलवे को भी फायदा और अतिक्रमण की गुंजाइश एकदम खत्म होगी। 

इसके साथ ही रेल यात्रियों को भी जरूरती सामान ट्रेन से उतरते ही मिल जाएंगे। फिलहाल प्रथम प्रवेश द्वार पर कोच रेस्टोरेंट आदि की भी सुविधाएं इस समय यात्रियों को मिल रही है। स्टेशन निदेशक लवलेश राय ने बताया कि इस तरह का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उच्चाधिकारियों की मुहर लगते ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें