रेलवे ट्रैक की निगरानी, मरम्मत व पेट्रोलिंग करने वाले रेलकर्मियों को जीपीएस ट्रैकर दिए जा रहे हैं। इससे रेलकर्मियों के हादसे के शिकार होने की आशंका घट जाएगी। रात में कोहरे की वजह से रेलकर्मी ट्रेन की चपेट में आ जाते थे।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन को 680 जीपीएस ट्रैकर मिले हैं। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इस उपकरण में तीन शॉर्टकट बटन होते हैं, जिसमें समय की जानकारी के साथ संबंधित सुपरवाइजर को कॉल कर तुरंत सूचना देने की सुविधा होती है। इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग होती है और रेलकर्मी की रियल टाइम लोकेशन की जानकारी मिलती है।
उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे को 2686 जीपीएस मिले हैं। इसमें लखनऊ मंडल को 680, वाराणसी मंडल को 1216 और इज्जतनगर मंडल को 790 जीपीएस ट्रैकर दिए गए हैं।