पैसेंजर ट्रेन के देरी से भदोही स्टेशन के यात्रियों को अधिक समस्या हुई। सुबह सुबह भारी संख्या में व्यापारी, छात्र-छात्राएं और आम लोग पैसेंजर ट्रेन से वाराणसी जाते हैं। ट्रेन के निर्धारित समय सुबह 6.55 बजे भदोही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर भारी संख्या में लोग इंतजार कर रहे थे लेकिन बाद में पता चला कि ट्रेन के सुवंसा, बादशाहपुर और नीभापुर में लगभग सवा तीन घंटे बर्बाद हुई।
केवी एक्सप्रेस से भदोही लौट रहे भारी संख्या में यात्री ट्रेन में परेशान रहे। ट्रेन का भदोही पहुंचने का समय तड़के 2.40 बजे है लेकिन सुबह 8 बजे भदोही पहुंची। भदोही स्टेशन अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि भदोही को मुख्यतः दो ट्रेनें प्रभावित हुईं। कहा कि यदि दिन के समय सिग्नल खराब हुआ होता तो निश्चित रूप से अधिक ट्रेनों को दिक्कत होती।