Varanasi News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब एसी ही नहीं जनरल कोच के यात्रियों को भी खाना मिलेगा। इसके लिए यात्रियों को 80 रुपये शुल्क देना होगा।
ट्रेन के जनरल कोच में सफर करने वालों यात्रियों को भी ट्रेन में ही खाना मिलेगा। आईआरसीटीसी ने टच स्टोन फाउंडेशन के साथ समझौता किया है। इसके तहत अब यात्रियों को सिर्फ 80 रुपये में शाकाहारी भोजन उपलब्ध होगा। जनरल कोच में सवार यात्रियों को भी कोच में ही खाना उपलब्घ कराया जाएगा।
विज्ञापन
जनरल कोच और एसी कोच के यात्रियों को एक ही दाम पर भोजन दिया जाएगा। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि स्टेशन पर मिलने वाले वेज मील (स्टैंडर्ड कैसरोल) की कीमत 70 रुपये है। वहीं, अगर आप ट्रेन में बैठकर खाना मंगवाते हैं तो इसकी कीमत 80 रुपये होगी।
वाराणसी, गोरखपुर में जल्द इसे शुरू किया जाएगा। यह भोजन इको फ्रेंडली थालियों में परोसा जाएगा। इस वेज थाली में आपको 2 पराठे या 4 रोटियां (100 ग्राम), 150 ग्राम सादे चावल, 150 ग्राम दाल या सांभर, 100 ग्राम मौसमी सब्जी, 80 ग्राम दही मिलेगी।