फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 'सतर्क भारत, समृद्ध भारत' बनाने का रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया संकल्प

Tue, 27 Oct 2020 04:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रेल कर्मचारियों ने ली शपथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में मंगलवार को सतकर्ता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रेमचंद सभागार में डीआरएम वीके पंजियार ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए सत्यनिष्ठा शपथ दिलाई। 

विज्ञापन

30 अक्तूबर तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य विषय “सतर्क भारत, समृद्ध भारत” निर्धारित किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक वीके पंजियार ने कहा कि “सतर्क भारत, समृद्ध भारत” की परिकल्पना को साकार करने के लिए और देश को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए यह आवश्यक है कि हम अपने कार्यों में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा को बनाए रखें और नैतिकता का पालन करें।


इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रवीण कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परी) एसपीएस यादव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनथ जैन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राजीव अग्रवाल एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रीति वर्मा समेत सभी शाखाधिकारियों ने भ्रष्टाचार मिटाने के लिए शपथ ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें