फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: वाराणसी और लखनऊ रूट पर ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार, अगले महीने ब्लॉक लेने की तैयारी; जानें अपडेट

Fri, 27 Jun 2025 05:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

गोरखपुर से वाराणसी और लखनऊ रूट पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाने से इन स्थानों पर जल्दी पहुंच जाएंगे। रेल प्रशासन ने इस कार्य को अंतिम रूप देने के लिए यातायात ब्लॉक मांगा है।
विज्ञापन
ट्रेन पर चढ़ते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: जल्द ही गोविंद नगर से बभनान और देवरिया सदर से भटनी के बीच ट्रेनें एक ही पटरी पर आगे-पीछे दौड़ेंगी। दोनों रेलखंड के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम लगाने का काम अंतिम चरण में है। अगले महीने प्री-इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। इसके लिए यातायात ब्लॉक लेने की तैयारी चल रही है। इसके चलते ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। इसके बाद गोरखपुर से वाराणसी और लखनऊ रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


ट्रेनों की गति 130 किमी प्रति घंटे के लिए छपरा से बाराबंकी (425 किमी) के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम लगाने काम अलग-अलग रेल खंड में चल रहा है। कुसम्ही से देवरिया और डोमिनगढ़ से बस्ती तक काम पूरा हो चुका है। अब गोविंद नगर से बभनान और देवरिया सदर से भटनी के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। 

रेल प्रशासन ने इस कार्य को अंतिम रूप देने के लिए यातायात ब्लॉक मांगा है। माना जा रहा है कि अगले महीने दोनों ही रेलखंडों पर काम के लिए तिथि मिल जाएगी। इस दौरान कुछ ट्रेनें निरस्त की जाएंगी और ज्यादातर ट्रेनों का मार्ग बदलेगा या शार्ट टर्मिनेट कर उन्हें बीच के स्टेशनों से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

लोको पायलटों को मिलेंगे चार तरह के संकेत
आटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम के तहत लोको पायलटों को सभी सिग्नल पर ग्रीन, येलो, डबल येलो और रेड कुल चार तरह के संकेत मिलेंगे। ट्रेनें संकेतों के आधार पर निर्धारित गति के अनुसार एक के पीछे एक चलती रहेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे में अभी भी एब्सल्यूट ब्लाक सिग्नल सिस्टम (परंपरागत) के आधार पर ट्रेनें चल रही हैं।
विज्ञापन

वाराणसी से गोमती नगर के बीच निरस्त रहेगी बंगलूरू स्पेशल
बंगलूरू से लखनऊ के गोमती नगर जाने वाली स्पेशल ट्रेन 30 जून को आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इस ट्रेन का संचालन बंगलूरू से वाराणसी के बीच ही होगा। बंगलूरू से 30 जून को चलने वाली यह ट्रेन बनारस से गोमती नगर तक निरस्त रहेगी। 

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया, गोंडा-बाराबंकी सेक्शन में तीसरी लाइन के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ही 06529 बंगलूरू-गोमती नगर का वाराणसी से गोमती नगर के बीच निरस्तीकरण किया गया है। इसी तरह वापसी में चार जुलाई को 06530 गोमती नगर से वाराणसी के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन के आगमन-प्रस्थान के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें