फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News:गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस का एसी फेल, यात्रियों ने दो घंटे तक रोकी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के बीच गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस का एसी फेल होने से नाराज यात्रियों ने शनिवार की रात कैंट स्टेशन पर हंगामा किया। इस दौरान नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को दो घंटे तक स्टेशन पर रोके रखा। आरपीएफ और जीआरपी ने किसी तरह समझाया। यात्रियों का आरोप था कि एसी नहीं चलने की शिकायत कई बार की गई लेकिन रनिंग स्टाफ ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रात 9.15 बजे पहुंची। ट्रेन में सवार यात्रियों का आरोप रहा कि बी-टू और बी-थ्री कोच का एसी काफी समय से काम नहीं कर रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी कोच अटेंडेंट और रनिंग स्टाफ ने आश्वस्त किया कि अगले स्टेशन पर बन जाएगा। मगर, यह करते ट्रेन वाराणसी पहुंच गई। इसके बाद यहां भी कोई मैकेनिक एसी ठीक करने नहीं आया। ट्रेन जब खुलने को हुई तो यात्रियों ने दो बार चेन पुलिंग कर दी। यात्रियों का आरोप रहा कि कोच में बच्चे, बुजुर्ग भी सफर कर रहे हैं। इतनी गर्मी में सफर बहुत मुश्किल भरा हो गया। आरपीएफ और जीआरपी भी मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझाया बुझाया। रात 11 बजे तक यात्रियों और आरपीएफ-जीआरपी के बीच वार्ता चलती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें