ड्राइविंग लाइसेंस का पोर्टल सारथी रविवार और सोमवार को बंद रहेगा। इस वजह से डीएल के लिए लोग अप्लाई नहीं कर पाएंगे। एआरटीओ (प्रशासन) सर्वेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 15 से 18 मई तक भी पोर्टल को अपडेट करने के लिए बंद किया गया था। इसके बाद से लगातार कुछ न कुछ समस्या आ रही थी। इसे देखते हुए एक बार फिर से पोर्टल को अपडेट करने के लिए सर्वर को बंद रखा जाएगा। मंगलवार से पोर्टल फिर से शुरू हो जाएगा।