फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव : बोले- '2047 तक भारत रेल और संचार में अपनी अलग पहचान देगा'

Sat, 05 Nov 2022 03:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रेल मंत्री ने कन्वेंशन में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि 2047 तक भारत की अपनी एक अलग पहचान होगी,वह चाहे क्षेत्र रेलवे का हो या फिर संचार का क्षेत्र हो।
विज्ञापन
BHU में रेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के शताब्दी कृषि सभागार में आयोजित थिंक इंडिया कन्वेंशन में दूसरे दिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई तकनीक के साथ भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और नए भारत का निर्माण हो रहा है। इसमें युवा वैज्ञानिकों, आईआईटीयंस की अहम भूमिका है। वर्ष 2047 तक भारत तकनीक, रेल, संचार सहित सभी क्षेत्रों में बहुत आगे होगा। उसको ध्यान में रखते हुए ही काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन


रेल मंत्री ने कन्वेंशन में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि दस साल पहले रेल के साथ अन्य क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य सामानों की खुद की मैन्युफैक्चरिंग बहुत कम थी। आज भारत बहुत बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है। इसमे थिंक इंडिया कन्वेंशन जैसे आयोजन अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में आईआईटी बीएचयू निदेशक प्रो. प्रमोद जैन, बरेका जीएम अंजली गोयल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महासचिव निधि त्रिपाठी, प्रतीक सुथर के साथ ही देश के विभिन्न तकनीकी संस्थानों के छात्र, रेलवे, संचार मंत्रालय, बीएचयू के शिक्षक, छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेलवे में विकास से जुड़ी तस्वीर दिखाई 
रेल मंत्री ने कन्वेंशन में भारतीय रेलवे की ओर से विकास के क्षेत्र में कराए जा रहे कार्य, आगामी दिनों में होने वाले कार्यों पर बनाए गए प्रेजेंटेशन को भी दिखाया। कहा कि 2047 तक देश के सभी रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास बन जाएंगे। पहले चरण में अहमदाबाद, नई दिल्ली, रांची, जम्मू तवी, न्यू जलपाईगुणी, लखनऊ सहित 50 बड़े स्टेशनों को नई डिजाइन में बनाया जा रहा है। इसमें फ्रेब्रिकेटेड कॉलम सहित अन्य सामानों का प्रयोग किया जाएगा। 

देश के 100 विश्वविद्यालयों में बनेगा फाइव जी लैब

रेल और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5जी के क्षेत्र में भी तेजी से काम हो रहा है। देश के 100 विश्वविद्यालयों में 5-जी लैब भी बनाए जाएंगे। यहां इसके तकनीक से जुड़े कार्यों के साथ ही मैन्युफैक्चिरंग, उपकरणों के प्रयोग आदि पर काम किया जाएगा। अभी हर सप्ताह 2500 टावर बनाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अगले साल जनवरी तक 10 हजार टॉवर हर सप्ताह बनाए जाने को प्रधानमंत्री ने कहा है। अगले दिवाली तक देश के अधिकांश हिस्सों में फाइव जी नेटवर्क पहुंच जाएगा। 

राहुल गांधी और AAP पर साधा निशाना

अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम के बहाने राहुल गांधी और आप पर निशाना साधा। कहा कि रेलवे सहित अन्य जगहों पर रोजगार के अवसर भी दिए जा रहे हैं। आप पर तंज कसते हुए कहा कि इसके बाद भी ऐसे लोग भी हैं जो पांच हजार रोजगार देेने पर फुल पेज एडवरटाइजमेंट निकालते हैं। साडा काम बोलदा। इस पर वहां मौजूद लोग हंसने लगे।
विज्ञापन

यहीं नहीं इसके बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने साढे़ तीन लाख लोगों को रोजगार दिया है। कहा कि जब पीएम ने डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया को लांच किया था तो एक ऐसे नेता भी थे, बब्बर शेर की बात करने लगे। राहुल गांधी का नाम ले रहा हूं। इनका एक बब्बर शेर से डरने वाला वीडियो भी है। इस पर भी लोगों ने ठहाके लगाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें