मऊ। सोमवार की शाम करीब सात बजे बालनिकेतन रेलवे क्राॅसिंग पर फाटक बंद करते समय ई-रिक्शा की टक्कर से बूम टूट गया। जब तक गार्ड वहां पहुंचता चालक ई-रिक्शा लेकर भाग गया। रेलवे के इंजीनियरों ने स्लाइडर बूम लगाकर यातायात शुरू कराया।
इस दौरान 40 मिनट तक दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना पर कुछ ही देर में उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम भी वहां पहुंच गई। ट्रेन गुजरने के बाद धीरे धीरे वाहनों को पास कराया। रेलवे की तकनीकी टीम ने मंगलवार की सुबह फाटक को ठीक किया। उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि ई-रिक्शा के अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।