फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : रेलकर्मी गिरफ्तार..., नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी का है आरोप; फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया था

Sat, 25 Jan 2025 04:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आरोपी रेलकर्मी को चौरीचौरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा का रहने वाला है। उसकी तलाश कई दिन से की जा रही थी। आरोप है कि उसने पीड़ित को फर्जी प्रमाण-पत्र भी जारी कर दिया था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी के नाम पर जालसाजी करने के आरोपी रेलकर्मी सुभाषचंद्र को चौरीचौरा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने छह लाख रुपये लेने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। नियुक्ति के लिए जाने पर फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


आरोपी सुभाष वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा गांव निवासी संतोष कुमार यादव ने केस दर्ज कराया था। पीड़ित ने 10 सितंबर 2020 को पुलिस को बताया कि रेलवे की बिछिया कॉलोनी में रहने वाले सुभाष से उसकी मुलाकात हुई थी। 

उसने बताया कि वह रेलकर्मी है। नौकरी लगवा देगा। इसके लिए छह लाख रुपये देने होंगे। उसकी बातों में आकर पांच लाख रुपये एकमुश्त और फिर किस्तों में दिया। आरोपी ने 27 अक्तूबर 2020 को एक फर्जी नियुक्ति पत्र दिया, जो कार्यालय मुख्य कामर्शियल प्रबंधक गोरखपुर, लखनऊ मंडल के फर्जी हस्ताक्षर से जारी था।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने जांच का निर्देश दिया था। जांच में पुष्टि के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, तभी से आरोपी भागा हुआ था। सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें