मास्टर प्लान पर विमर्श करते अधिकारी और कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
डिटेल डिजाइन के बाद जारी होगा टेंडर
काशी स्टेशन पर यात्रियों को एयर कॉनकोर्स की सुविधा मिलेगी। इसमें स्टेशन का पहला और दूसरा द्वार जुड़ा रहेगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब मालवीय पुल के समानांतर बनने वाले रेल-रोड ब्रिज की डिटेल डिजाइन बन रही है। डिजाइन अप्रूव्ड होते ही टेंडर जारी होगा। इसे बनने में चार से पांच साल का समय लगेगा।
यह बातें रेलवे बोर्ड इंफ्रा सदस्य नवीन गुलाटी ने बुधवार को कैंट स्टेशन पर पत्रकारों से कहीं। काशी स्टेशन पर विस्तारीकरण कार्य और रेल-रोड ब्रिज की साइड देखने के बाद कैंट स्टेशन पहुंचे सदस्य इंफ्रा ने बताया कि काशी स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। कनेक्टिविटी में आने वाली बाधाओं को दूर कर लिया गया है। उन्होंने कैंट स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।
प्लेटफाॅर्म एक से नौ के बीच बनने वाले 12 मीटर चौड़े एफओबी के बारे में डीआरएम एसएम शर्मा समेत अन्य अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान चीफ ब्रिज इंजीनीयर एसके सपरा, एडीआरएम लालजी चौधरी, सीपीएम राहुल श्रीवास्तव और स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता मौजूद रहे।