फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे- परिवहन विभाग दावे हो गए हवा हवाई, परेशान रहे यात्री

Thu, 01 Mar 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर परेशान रहे यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली के कारण गुरुवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोडवेज पर बसों की मारामारी थी और ट्रेन पर चढ़ने की जगह नहीं मिल रही थी। बसों पर चढ़ने के लिए लोग धक्कामुक्की कर रहे थे। शाम के समय दिक्कत ज्यादा बढ़ गई। आसपास के जिलों में जाने के लिए यात्री परेशान थे। सबसे ज्यादा समस्या सोनभद्र को जाने वाले यात्रियों को हुई।
विज्ञापन


रोडवेज के इंक्वायरी नंबर बसों के टाइमिंग के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही थी। होली पर रेलवे का दावा हवा-हवाई निकला। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, यहां तक कि दक्षिण भारत से आने वाली ट्रेनों में पांव रखने तक की जगह नही मिली।

जनरल बोगी से लेकर आरक्षित डिब्बों में यात्री खचाखच भरे रहे। यहां तक कि पहले से सीट आरक्षित करा चुके यात्रियों को भी आराम से लेटने का मौका नहीं मिला। इसी प्रकार आसपास के जिलों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ प्लेटफार्म से ट्रेन तक नजर आई। जैसे ही कोई ट्रेन खड़ी होती सीट पाने की जल्दी में दरवाजे से घुसने लगते और उधर उतरने वालों को मुश्किल होती।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर रोडवेज बसों की सारी व्यवस्था शाम होते-होते ध्वस्त हो गई। जरूरी सेवाओं के नाम पर कर्मचारी आए जरूरत पर खानापूर्ति करके निकलते बने। शाम को कैंट रोडवेज से चलने वाली कुछ बसों में चालक और परिचालक अपने हिसाब से छोटी दूरी तक ही वाहन जाने की घोषणा करते दिखे।

सबसे ज्यादा समस्या शक्तिनगर को जाने वाली बसों में दिखी। जहां रेनूकूट तक जाने की बात कही जा रही थी। जैसे ही कोई बस आती लोग खिड़कियों से सीटों पर सामान फेंक कर अपना स्थान सुरक्षित करते दिखे।

कैंट रेलवे स्टेशन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी, आरपीएफ ने संयुक्त चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान संदिग्ध यात्रियों और उनके सामान की जांच की गई। यही नही ट्रेनों में भी किसी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति की तलाश की गई। दो टीमें बनाकर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें