संकटमोचन संगीत समारोह में देश विदेश के प्रतिष्ठित कलाकार मूर्तिकला और चित्रकला से अपनी भावनाओं को प्रस्तुत करेेंगे। यह जानकारी डॉ. वीएन मिश्रा ने दी।
उन्होंने बताया कि इस में भारत के राजेश कुमार और शालु सिंह सहित 62 कलाकार और बहरीन के अनिल कुमार, आस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड के कलाकार अपनी पेंटिंग के माध्यम से पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। यहां वार मेमोरियल का उद्घाटन भी किया जाएगा।