फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चुनाव को लेकर रेलकर्मियों में दिखा उत्साह, 1918 ने किया मतदान; 12 दिसंबर को आएगा परिणाम

Thu, 05 Dec 2024 10:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रेलवे में ट्रेड यूनियन मान्यता चुनाव को लेकर रेलकर्मियों में गजब का उत्साह  दिखा। गुरुवार को उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे बनारस में छह बूथों पर वोट पड़े।
इस दौरान 1918 रेलकर्मियों ने मतदान किया। 
विज्ञापन
चुनाव को लेकर रेलकर्मियों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में ट्रेड यूनियन मान्यता चुनाव को लेकर रेल कर्मचारियों में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान उत्साह देखने को मिला। उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे बनारस में छह बूथों पर पड़े वोट में 1918 कर्मचारियों ने मतदान किया। शुक्रवार को मतदान के अंतिम दिन रनिंग कर्मचारियों की ओर से मतदान किया जाएगा।

विज्ञापन


ट्रेड यूनियन मान्यता चुनाव को लेकर उत्तर रेलवे कैंट के तीन बूथों पर 807 मतदाताओं और पूर्वोत्तर रेलवे बनारस के तीन बूथों पर 1111 मतदाताओं ने बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के क्रम में दूसरे दिन एनईआर के डीआरएम ऑफिस में 224 वोट, एईएन ऑफिस में 332 और डीजल लॉबी में 555 कर्मचारियों ने मतदान किया। 

इसके साथ ही उत्तर रेलवे के एसएस ऑफिस में 267, सीएनडब्ल्यू में 349 और एईएन कार्यालय में बने बूथ पर 191 मत पड़े। अब तक दो दिन में उत्तर रेलवे कैंट स्टेशन मास्टर के 770 मतदाताओं में से 676 ने वोट डाला जबकि कोचिंग डिपो के कुल 1093 मत में 902 और इंजीनियरिंग के 701 वोट में 641 वोट पड़ चुके हैं। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम ऑफिस में भी बने बूथ पर 972 मत में से 800 वोट, एईएन कार्यालय के 1042 मतों में 897 और डीजल लॉबी के 1420 मतों में 1272 वोट पड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दिन आज, रनिंग कर्मियों के पड़ेंगे वोट

उत्तर रेलवे कैंट और पूर्वोत्तर रेलवे बनारस में चुनाव में मतदान के अंतिम दिन शुक्रवार को रनिंग कर्मचारियों की ओर से मतदान किया जाएगा। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और फिर मत पेटिका कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखवा दी जाएगी। इसकी सीसी कैमरे से निगरानी भी करवाई जाएगी। चुनाव परिणाम 12 दिसंबर को आएगा। नियमानुसार चुनाव में 35 फीसदी मत पाने वाली यूनियन को 5 साल के लिए मान्यता दी जाएगी। उधर सोशल मीडिया के माध्यम से यूनियन नेताओं की ओर से मतदान की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें