पूर्वांचल के छह जिलों की सेना भर्ती तीन अप्रैल से शुरू हो रही है। छावनी परिषद के रणबांकुरे स्टेडियम में शुरू हो रही भर्ती नौ अप्रैल तक चलेगी। भर्ती में वाराणसी के युवकों के लिए दो दिन का समय दिया गया है। आठ और नौ अप्रैल को वाराणसी जिले की भर्ती होगी।
छह जिलों की भर्ती में कुल 53196 युवक हिस्सा लेंगे। इसमें सबसे ज्यादा वाराणसी के 13500 युवक भाग लेंगे। भर्ती की तैयारियों को लेकर सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक और डीएम बुधवार को रायफल क्लब में बैठक करेंगे।
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड प्रिंट कर के उसमें दी गई तारीख और समय पर रणबांकुरे स्टेडियम में पहुंचना है।
रणबांकुरे स्टेडियम में 3 अप्रैल 2017 से होने वाली सेना भर्ती का कार्यक्रम
3 अप्रैल- मिर्जापुर के लालगंज, मिर्जापुर, मारिहां एवं चुनार तहसील की दौड़ होगी
4 अप्रैल- सोनभद्र के घोरावल, राबर्ट्सगंज, दुद्धी तहसील एवं चंदौली जिले के चकिया तहसील की दौड़ होगी
5 अप्रैल- चंदौली के सकलडीहा एवं चंदौली तहसील के युवक भाग लेंगे
6 अप्रैल- जौनपुर के शाहगंज, बदलापुर, मछलीशहर एवं जौनपुर तहसील की दौड़ होगी
7 अप्रैल- जौनपुर के माड़ियाहू और केराकत तहसील की दौड़ होगी
8 अप्रैल- संत रविदास नगर के भदोही, ज्ञानपुर एवं औराई
8 अप्रैल- वाराणसी जिले के पिंडरा तहसील की दौड़ होगी
9 अप्रैल- राजातलाब और सदर तहसील की दौड़ होगी।