IRCTC to give rs 10 Lakh insurance to Railway Passengers in less than rs 10
- फोटो : demo
अगर आपकी जेब और एकाउंट दोनों खाली हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप इसके बावजूद रेल यात्रा कर सकेंगे। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर आप उधार में टिकट बुक कर सकते हैं। पेमेंट 14 दिन में करना होगा।
क्रेडिट पर टिकट बुक करने की सुविधा वेबसाइट पर मिलनी शुरू हो गई है। इसी महीने शुरू हुई स्कीम के तहत यात्री यात्रा से पांच दिन पहले टिकट बुक करा सकते हैं। इसके लिए उसे 3.5 प्रतिशत सर्विस चार्ज अतिरिक्त देना होगा।
अगर पैसेंजर टिकट बुकिंग के 14 दिनों के अंदर पैसे नहीं देता है तो आईआरसीटीसी उस पर जुर्माना भी लगाएगा। इस सेवा से जुड़ी कुछ नियम व शर्तें भी हैं। जो लोग बार-बार पैसे देने में आनाकानी या अक्सर लेट पेमेंट करेंगे उन्हें सुविधा से हमेशा के लिए वंचित कर दिया जाएगा।
आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने वाले किस यूजर को कितने रुपये तक का टिकट उधार दिया जा सकता है। इसका फैसला उसकी क्रेडिट हिस्ट्री, डिजिटल फुटप्रिंट, डिवाइस इंफार्मेशन और ऑनलाइन परचेज पैटर्न पर आधारित होगा। आईआरसीटीसी के लखनऊ क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने इस व्यवस्था के लिए मुंबई की कंपनी ई-पेलेटर से समझौता किया गया है।
घर भी मंगा सकते हैं टिकट
कई लोग ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक कराते वक्त पेमेंट में परेशानी महसूस करते हैं। इसका कारण सुरक्षा और सतर्कता भी होता है। अब यह समस्या नहीं रहेगी। ऑनलाइन टिकट बुक करवाने वाले यात्रियों को एक विशेष सुविधा दी है। अब आप पहले टिकट ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं और टिकट के घर पहुंचने पर पेमेंट कर सकते हैं।