फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में सिक्का न लेने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अस्पतालों के काउंटर पर सिक्का न लेने की शिकायत पर प्रदेश के विधि, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने स्वास्थ्य महकमे के उच्चाधिकारियों को कड़ी ताकीद की है। चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेने शनिवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा पहुंचे डॉ. नीलकंठ ने मरीजाें से बात की। प्रभारी एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार को निर्देश दिया कि मरीजों के जांच और उपचार में पूरी तत्परता और संवेदनशीलता बरती जाए। मरीजों ने शिकायत की कि अस्पताल काउंटर पर सिक्का लेने से मना कर दिया जा रहा है। इस पर मंत्री ने एसआईसी से ऐसा नहीं होना चाहिए। सिक्का लेने में आनाकानी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी और शौचालयों में टपकता पानी देख कड़ी नाराजगी जाहिर की। एसआईसी से हर दिन निरीक्षण कर कमियों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। मोर्चरी हाउस में डीप फ्रीजर मंगाए जाने, दो डायलिसिस मशीन खरीदने, दवाओं की कमी न होने देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें