फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, कोहरे में ट्रेन हुई निरस्त तो मंजिल तक पहुंचाएगी बस

Wed, 25 Dec 2019 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे में यदि आपकी ट्रेन निरस्त हो गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको मंजिल तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बस तैयार रहेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के आदेश पर रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र ने ऐसी योजना बनाई है।
विज्ञापन


मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एमडी राजशेखर ने क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिया कि रेल यात्री यदि रेलवे स्टेशन से निराश लौटें तो उन्हें बस की सुविधा मुहैया कराई जाए।

यदि कानपुर, नई दिल्ली आदि की ट्रेन रद्द है या लेट है और यात्री रोडवेज बस स्टेशन पहुंचते हैं तो तुरंत बस सेवा शुरू कराएं। पता लगाएं कि कौन-कौन सी प्रमुख ट्रेनें निरस्त हैं, उस रूट पर बसों की सेवा शुरू कराएं। डग्गामार बसों को 72 घंटे के अंदर अभियान चलाकर सीज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें