फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में शांति, वाराणसी में 4015 पर मुकदमा

Wed, 25 Dec 2019 02:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में शुक्रवार को वाराणसी, भदोही और जौनपुर में बवाल के बाद शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांति रही। वाराणसी में 4015 और भदोही में 227 पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जौनपुर में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं जबकि भदोही में 30 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।   

विज्ञापन


 वाराणसी में बजरडीहा में शुक्रवार को पथराव करने वाले शरारती तत्वों की तलाश में पुलिस ने पूरी रात सर्च अभियान चलाया। अलग-अलग मुहल्लों में दबिश देकर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। 15 नामजद और 4000 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को सुबह से ही माहौल सामान्य रहा। अधिकारी शहर में गश्त कर रहे हैं। डीएम और एसपी ने शहर काजी के साथ खुली जीप में भ्रमण कर लोगों से शांति की अपील की। 

भदोही में शनिवार को सुरक्षा और बढ़ा दी गई। डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव सुबह ही मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने 27  नामजद और 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर 30 लोगों को हिरासत में लिया है। जौनपुर में पुलिस ने शरारती तत्वों की तलाश में पूरी रात अभियान चलाया। दबिश देकर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया और तीन के खिलाफ केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया। 
विज्ञापन


मऊ में शनिवार को दुकानें खुल गईं। केंद्र सरकार के लिए घोसी कोतवाली के करीमुद्दीनपुर में लोगों ने नमाज अदा कर दुआख्वानी की। आजमगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गाजीपुर के उसिया गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसडीएम सेवराई विक्रम सिंह को पत्रक सौंपा। गांव में जुलूस निकालकर नारे लगा कर कानून वापस लेने की मांग की। 

सोनभद्र में राबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल स्थित नई मस्जिद के समीप अल्प संख्यक समुदाय के लोगों ने गुलाब के फूल के साथ डीएम एस.राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। इस दौरान राष्ट्रगान भी किया। मिर्जापुर में कड़ी सुरक्षा की गई है। अधिकारी गश्त कर हालात पर नजर रखे हुए हैं। चंदौली में प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर पुलिस सतर्क रही। जगह जगह बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती रही।

इंटरनेट सेवा बाधित
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध के चलते मऊ में शनिवार को भी इंटरनेट सेवा बंद रही। आजमगढ़ में शनिवार तक, जबकि भदोही में अगली सूचना तक इंटरनेट सेवा ठप है। जौनपुर में सेवा सामान्य हो गई है। वाराणसी में रविवार सुबह दस बजे तक बंद रहेगी। बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक करुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम चंदौली के निर्देश पर चंदौली जिले में रात नौ बजे से इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें