फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रेल यात्रियों को भी दिखानी होगी आरटीपीसीआर रिपोर्ट

Thu, 06 May 2021 09:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बंगाल जाने वाली सभी ट्रेनों के यात्रियों को अपने साथ रखनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बंगाल में अब कोविड आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लेकर ही प्रवेश मिलेगा। रेलवे बोर्ड से भी इस संबंध में पत्र जारी कर आदेश का पालन कराने के लिए निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन


बंगाल जाने वाले रेल यात्रियों को भी ट्रेनों में आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, तभी यात्रा की अनुमति मिलेगी। बगैर निगेटिव रिपोर्ट के सफर की अनुमति नहीं मिलेगी। ट्रेनों में चेकिंग स्टाफ इसकी चेकिंग करते रहेंगे। वाराणसी से भी बंगाल जाने वालों को यह निगेटिव रिपोर्ट रखना अनिवार्य होगा।   

कैंट से 02334 विभूति एक्सप्रेस, 02328 देहरादून-हावड़ा स्पेशल, 03006 अमृतसर-हावड़ा, 03010 ऋषिकेश-हावड़ा, 02358 अमृतसर-कोवा, 02372 बीकानेर-हावड़ा, 02332 हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन होता है। उत्तर रेलवे नई दिल्ली के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल जाने वाले सभी यात्रियों को नकारात्मक आरटीपीसीआर रिपोर्ट ले जाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें