फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले: रेलवे के निजीकरण का भ्रम फैलाने वालों पर विश्वास मत कीजिए

Sat, 25 Dec 2021 10:45 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वाराणसी में हैं। उन्होंने वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन के बाहर पत्रकारों से बातचीत की। 
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं। शनिवार सुबह उन्होंने बनारस स्टेशन का निरीक्षण किया। इससे पहले शुक्रवार रात उन्होंने वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रेल कॉलोनियों का भ्रमण किया। जहां गंदगी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई।

विज्ञापन


स्टेशन पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि रेलवे के निजीकरण की कोई बात नहीं है। जो भ्रम फैला रहे हैं उनपर विश्वास मत कीजिए। रेल मंत्री कैंट स्टेशन पहुंचने के बाद वो प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे और यात्रियों से स्टेशन की सुविधाओं के बारे में जाना। जिसके बाद एग्जिक्यूटिव लाउंज में बैठकर चाय-नाश्ता कर रेल अधिकारियों से चर्चा की।

गंदगी को लेकर रेलवे अधिकारियों को फटकार
रेलवे के दूसरे प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने उत्तर रेलवे के एईएन कॉलोनी और पूर्वोत्तर रेलवे के वसुंधरा नगर कॉलोनी का निरीक्षण किया। यहां रेल आवास में रहने वाले दो घरों के परिवारों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जहां गंदगी को लेकर रेलवे अधिकारियों को फटकार लगाई और जल्द से जल्द साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पढ़ेंः रेल मंत्री की बनारस को सौगात: मिलेगी वंदे भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेनें, मुंबई और दिल्ली रूट पर चलेंगी

काशीवासी भाग्यवान है जिन्हें नरेंद्र मोदी जैसा प्रतिनिधि मिला

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2014 के पहले की काशी और आज की काशी में जमीन आसमान का फर्क है। आज काशी देश में विकास का मॉडल बन चुकी है। काशीवासी बड़े भाग्यशाली हैं जिनका प्रतिनिधित्व नरेंद्र मोदी जैसा लोकप्रिय नेता कर रहा है। 

शुक्रवार को रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर स्वागत समारोह में केंद्रीय रेलमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ ही सबका प्रयास जब तक नहीं होगा तब तक हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2014 के पहले उत्तर प्रदेश रेलवे को प्रतिवर्ष 1108 करोड़ का बजट मिलता था लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही 2014 से 2019 के बीच उत्तर प्रदेश रेलवे को प्रतिवर्ष 5200 करोड़ प्रतिवर्ष दिए गए यानी बजट पांच गुना हो गया और इस वर्ष उत्तर प्रदेश रेलवे को 12 हजार करोड़ रुपये दिए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें