भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम सात बजे वाराणसी पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह वह काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीपुराधिपति का दर्शन पूजन करेंगे। फिर 11 बजे पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। साथ में सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता गाजीपुर के आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।