पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवती ने अपना नाम और घर का पता बताया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के जरिए युवती के परिजनों से संपर्क साधा और थाने पर बुलाया। थाने पर पहुंचे परिजनों ने वह सुबह ही साइकिल से घर से निकली थी। उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवती को परिजनों के हवाले कर दिया।
थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रपंच का था। युवती के घरवालों को बुलाकर उसे सुरक्षित सौंप दिया गया। मामले को लेकर चट्टी पर पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।