कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आज जौनपुर में जनाक्रोश रैली है। एयरपोर्ट से जौनपुर जाने के क्रम में उन्होंने त्रिलोचन सभा मंदिर
के पास एक सभा को संबधित किया। राहुल गांधी ने नोटबंदी और उसके बाद पैदा हुए हालात को लेकर प्रधनमंत्री पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में रुपए के कारण कोई मरता है तो इन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ता। यही है पीएम मोदी , बीजेपी और आरएसएस की सच्चाई। जनसभा में उत्साहित
कार्यकर्ताओं ने जब बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए तो उन्हें समझाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मुर्दाबाद के नारे कांग्रेस वाले नहीं लगाते।
यह नारा आरएसएस और बीजेपी वाले लगाते हैं। हम और हमारी पार्टी भाईचारे की बाते करते हैं। हमारा काम नारा लगाना नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री हैं, हमारे प्रधानमंत्री हैं। मुर्दाबाद नहीं बोलना चाहिए किसी को भी। यह हमारा काम नहीं है। यह काम बीजेपी का है। हम उनसे लड़ेंगे और उनको हराएंगे।
उन्होंने कहा कि नोट बंदी के कारण गरीबों को जो कष्ट हो रहा है उसमें कांग्रेस पार्टी के लोग उनकी मदद करें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्तां से आह्वान किया की गरीबों के दुख और दर्द में उनके साथ रहे। उनकी मदद करें।