फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राहुल गांधी को मांगनी चाहिए देश से माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी को मांगनी चाहिए देश से माफी
विज्ञापन

वाराणसी। सदन में मनुस्मृति और संविधान की प्रतियां दिखाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पूछे गए सवाल पर अखिल भारतीय संत समिति ने विरोध जताया है। संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद्र सरस्वती ने कहा कि राहुल को देश से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने राहुल से पूछा कि आपको महाभारत की कितनी जानकारी है। द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा था? राहुल गांधी बार-बार मनुस्मृति का उल्लेख करते हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि यह देश संविधान से चलता है। जिसे डाॅ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बनाया गया थी और बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने इसका प्रायोजन किया था। स्वामी जितेंद्रानंद्र ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार सनातन धर्म के मानबिंदुओं पर सवाल उठाते हैं। राहुल गांधी को इसके लिए क्षमा मांगनी चाहिए। राहुल विदेशी मिशनरियों के इशारे पर सनातनियों को बदनाम करने की साजिश रचते हैं, जिसे टूलकिट भी कहा जाता है। यह लोग एक समय भगवा आतंकवाद की परिभाषा गढ़ते हुए भी पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा में संविधान दिवस पर सदन में राहुल गांधी ने संविधान और मनुस्मृति की प्रतियां दिखाई थीं। उन्होंने बीजेपी से सीधे पूछा कि आपके नेता ने संविधान की जगह मनुस्मृति से देश चलाने की वकालत की थी। क्या आप अपने नेता की बात से सहमत हैं? राहुल ने इसके अलावा द्रोणाचार्य और एकलव्य की भी कहानी सुनाई और केंद्र सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें