बहन प्रियंका वाड्रा के साथ पहली बार चुनाव प्रचार कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज रायबरेली में पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने इसका माध्यम बनाया पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को।
राहुल ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने बनारस के विकास को लेकर जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा, 'मोदी जी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से किए वादे पूरा नहीं किए।
उन्होंने कहा था कि चुनाव जीतने पर वाराणसी में बदलाव लाएंगे और फिल्म सिटी बनाएंगे। गंगा की सफाई करेंगे। आज तक यह वादा अधूरा है। मीडिया को वहां क्या हुआ यह दिखाना चाहिए। वहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी बनारस के विकास पर पीएम मोदी पर तंज कसा।
मोदीजी बनारस के बेटे बने-माँ से कई वादे किये,पर एक भी वादा पूरा नहीं किया।मोदीजी, रिश्ते बताने और जताने से नहीं, निभाने से बनते हैं pic.twitter.com/Z05rqcfTHX
— Office of RG (@OfficeOfRG) February 17, 2017
आज टीवी पर सुना कोई उत्तर प्रदेश की बहुत निंदा कर रहा है और कह रहा है कि हमें वाराणसी के लोगों ने गोद लिया है :श्रीमती प्रियंका गाँधी वाड्रा— INC India (@INCIndia) February 17, 2017
वाराणसी के लिए मैं एक बेटा हूँ, मैं उत्तर प्रदेश का बेटा हूँ. मेरे मन में बात आई क्या उत्तर प्रदेश को बाहर से किसी को गोद लेने की ज़रुरत है?— INC India (@INCIndia) February 17, 2017