फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में राहुल गांधी का बड़ा हमला, गंगा मां से सौदा करते हैं पीएम मोदी 

Thu, 02 Mar 2017 07:42 PM IST
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सटे पिंडरा में आज प्रधानमंत्री पर तीखे हमले किए।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने रोजगार देने वादा पूरा नहीं किया।

राहुल ने कहा कि मोदी ने विजय माल्या के 1200 करोड़ माफ किए लेकिन किसानों और युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया।  उन्होंने वादा किया कि उत्तर प्रदेश में अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकार बनी तो हम युवाओं को स्वरोजगार के लिए 20 लाख रुपये देंगे।
विज्ञापन


 राहुल ने कहा कि मोदीजी केवल गंगा माँ से वायदे ही नहीं करते, बल्कि गंगा मां से सौदा भी करते हैं और कहते हैं कि पहले वोट दो तब काम करेंगे।  'मोदीजी केवल गंगा माँ से वायदे ही नहीं करते, बल्कि गंगा माँ से सौदा भी करते हैं- कहते हैं कि पहले वोट दो तब काम करेगें!' वाराणसी pic.twitter.com/9C6WQCbcIG — Office of RG (@OfficeOfRG) March 2, 2017


राहुल ने सवाल किया, मोदीजी ने कहा था कि अगर मुझे प्रधानमंत्री बना दिया तो यह 56 इंच की छाती हर साल दो करोड़ युवाओं को रोज़गार देगी, इस वायदे का क्या हुआ ? राहुल ने कहा कि आज भीड़ में युवा दिखाई दे रहे हैं। आपसे सवाल है मेरा। यूपी और हिंदुस्तान में युवाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या क्या है ? जवाब मिला रोजगार।

   

'मोदी ने माल्या के 1200 करोड़ माफ किए, हम युवाओं को 20 लाख देंगे'

rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि किसान को उसकी उपज का सही दाम नहीं मिला। बनारसी साड़ी बुनकर बनाते हैं लेकिन फायदा किसी और को जाता है। मोदी जी वाराणसी आते हैं और कहते हैं कि मैं किसानों, गरीबों की मदद करुंगा। बस मेरी एक शर्त है। मुझे लोकसभा चुनाव जिता दो, उत्तर प्रदेश का चुनाव जिता दो।

 राहुल गांधी ने ने सवाल किया कि 50 अमीर परिवारों को मोदी जी ने एक लाख 40 हजार करोड़ दिया लेकिन किसानों को क्या दिया। राहुल ने कहा कि मोदी जी के चेहरे से मुस्कराहट गायब हो गई है।  इसका मतलब है कि हमारी सरकार बन रही है।

 वादा ‌क‌िया क‌ि हमारी सरकार बनने पर हम किसानों और मजदूरों की मदद करेंगे।  मिर्जापुर में छोटी-छोटी फैक्ट्रीयां हैं, हम युवाओं के पास जाएंगे और उन्हें लोन देंगे।

 मोदी ने विजय माल्या के 1200 करोड़ रुपये माफ किए लेकिन किसानों का एक रुपया भी नहीं।  हम गरीब युवाओं को 20 लाख रुपया देंगे ताकि वो स्वरोजगार कर सकें। हमारी बस इतनी शर्त होगी उन फैक्ट्रीयों में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले। 


राहुल ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश को दुनिया की फैक्ट्री बनाना चाहता हूं। मैंने खाट सभा में कई किसानों से बात की । सबने कहा कि हमारे कर्ज माफ किए जाएं।  
   
विज्ञापन

बनारस से किया वादा अब पूरा नहीं हुआ

मोदी, राहुल, अखिलेश
बताया क‌ि मैं मोदी जी से उनके ऑफिस में मिला।  मैंने कहा कि आपने अमीरों का कर्ज माफ किया है। आप दो करोड़ किसानों का भी कर्ज माफ कर दो लेकिन वो चुप रहे।  आरोप लगाया कि मोदी जी गरीबों की बात करते हैं और बैंक में अपना ही पैसा निकालने पर शुल्क लगा दिया। 


कहा कि गंगा मां हम सबकी है। मोदी जी रिश्ता बनाते हैं।  मोदी जी ने बनारस से कहा कि मैं आपका बेटा हूं, गंगा मेरी मां है।  राहुल ने सवाल किया कि गंगा मां को केवल गुजरात का बेटा मिला था। राहुल ने कहा कि मोदी ने गंगा से शर्त रखी पहले प्रधानमंत्री बनाओ फिर आपको साफ करुंगा लेकिन अब तक नहीं किया।    मोदी ने बनारस को क्योटो बनाने, रिंग रोड बनाने, गंगा में लग्जरी जहाज चलाने का वादा किया लेकिन कुछ भी पूरा नहीं किया।  कहा कि फिल्म में आमतौर पर शाहरुख, दीपिका आदि होते हैं लेकिन पीएम मोदी की फिल्म में वहीं सबकुछ वही हैं।    मोदी जी गब्बर की तरह आठ नवंबर को खड़े होते हैं और कहते है कि जो आपके खाते में पैसा है, उसे हमें दे दो। राहुल ने कहा कि 94 प्रतिशत कालाधन स्विस बैंक, जमीन और सोने में है।  उनका कुछ नहीं हुआ।     बता दें कि पिंडरा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें