फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे राहुल गांधी का पीएम पर निशाना, सुनाया ये गाना...

Fri, 03 Mar 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा की एक रैली में  एक रैली में राम राम जपना, गरीब का माल अपना गाकर पीएम मोदी को घेरने वाले राहुल गांधी ने एक बार फिर गाना गया है। फिर से उनके निशाने पर पीएम मोदी ही हैं। राहुल गांधी गुरुवार को वाराणसी पहुंचे थे। यहां पीएम द्वारा किए गए वादों का हिसाब मांगा। एक गाना सुनाकर उन्होंने संदेश देने की कोशिश की...
विज्ञापन

2 of 7
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को वाराणसी पहुंचे।  पिंडरा के नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर वाराणसी की अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। वह बनारस की जनता से किए पीएम मोदी के वादों की लिस्ट भी साथ लाए थे। राहुल ने भीड़ से सिलसिलेवार उन मुद्दों की हकीकत की जानकारी ली। 
विज्ञापन

3 of 7
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी के हाथ से चुनाव जा रहा है, तो वह नफरत की बात करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी, यह नफरत का नहीं, मुहब्बत-भाई चारे का प्रदेश है। इसे बांट नहीं सकते। उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म ‘धूल का फूल’ के गीत की पंक्तियां दोहराईं- तू हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा/ इंसान की औलाद है इंसान बनेगा...। 
 

4 of 7
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने नोटबंदी पर भी पीएम को घेरा। कहा कि मोदी ने गरीबों का पैसा लेकर बैंक में डाला। 70 हजार किसानों का कर्ज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने माफ किया था। मोदी ने 12000 करोड़ रुपये माल्या के माफ कर दिए। किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा लेकर जब मैं उनके दफ्तर में गया तो उनके मुंह से एक बोल तक नहीं फूट सके।  
विज्ञापन

5 of 7
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने गुरुवार को गंगा और बनारस से मां का रिश्ता जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त हमला किया। राहुल ने कहा कि मोदी वोट के लिए मां गंगा से भी सौदा करते हैं। ढाई साल पहले पूरे देश में गुजरात के बीच मां गंगा को एक ही बेटा मिला था। वह भी गंगा और बनारस को साफ करने के लिए। गंगा की पुकार पर वो बेटा आया भी तो उसने पहले उसी मां से सौदा किया कि पहले तुम मुझे पीएम बनाओ। मां ने तो बेटे को पीएम बना दिया लेकिन उसकी पीड़ा जहां थी, वहीं रह गई। 
विज्ञापन

6 of 7
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला
मोदी ने कहा था कि बनारस में मेट्रो रेल चलाएंगे। काशी को क्योटो में बदल देंगे। गंगा की धारा, घाटों को स्वच्छ करेंगे। हर घर में पीने का शुद्ध पानी मिलेगा। सोलर लाइट लगेगी। रिंग रोड, फोरलेन बनाने के साथ ही गंगा में लक्जरी जहाज चलाने, बनारस को भोजपुरी फिल्म सिटी बनाने का वादा किया था। उनके यह वादे क्या पूरे हुए। भीड़ के बीच से आवाज आ रही थी-नहीं।  राहुल ने कहा कि मोदी जी रिश्ता बनाते हैं। वह बनारसवालों से कहते हैं- मैं आपका बेटा हूं। बनारस-गंगा मेरी मां हैं। मोदी जी को पता होना चाहिए कि रिश्ता जताने से नहीं निभाने से बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा-काशी में स्वच्छता और विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। बोले-पीएम को अपनी हार का अहसास हो गया है इसलिए अब वह नफरत की बातें करने लगे हैं। कांग्रेस-सपा गठबंधन यूपी में 250 से अधिक सीटें जीतकर बहुमत की सरकार बनाएगा।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें