फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग मुक्त BHU: 500 छात्रों-प्रोफेसर्स ने किया संवाद, निदेशक बोले- नियम के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Wed, 13 Aug 2025 02:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में अब रैगिंग करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। निदेशक ने इसके लिए आश्वस्त किया है। इसके लिए उन्होंने छात्रों और प्रोफेसर्स से संवाद किया।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बीएचयू में एंटी रैगिंग सप्ताह की शुरुआत हुई। विश्वविद्यालय को रैगिंग मुक्त कैंपस बनाने के लिए 500 से ज्यादा छात्रों और प्रोफेसर्स ने संवाद किया। आईएमएस-बीएचयू की एंटी-रैगिंग स्क्वॉड ने विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की। 

विज्ञापन


इसमें पहुंचे आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने रैगिंग को लेकर प्रशासन की शून्य सहनशीलता नीति को दोहराया और उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

उन्होंने कहा कि रैगिंग न केवल अनुशासनहीनता का प्रतीक है, बल्कि यह विद्यार्थियों के मानसिक और शैक्षणिक विकास में गंभीर बाधा उत्पन्न करती है। एंटी-रैगिंग स्क्वॉड के प्रो. ललित मोहन अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण में रैगिंग का कोई स्थान नहीं है। रैगिंग के प्रति शून्य सहनशीलता और एक सुरक्षित परिसर निर्माण में सभी सदस्यों से सहभागी बनने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वेल-बीइंग सर्विसेज सेल में बिल्डिंग ए सपोर्टिव एंड कैंपस कल्चर : एंटी-रैगिंग एंड स्टूडेंट वेल-बीइंग विषय पर 160 छात्रों कार्यशाला हुई। रैगिंग की समाप्ति और सहानुभूति की संस्कृति को बढ़ावा देकर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कर, परामर्श और सहयोग सेवाओं को मजबूत करने की बात की गई। 

विधि संकाय के डॉ. अनूप कुमार ने जूनियर और सीनियर छात्र-छात्राओं को एंटी-रैगिंग कानूनों के बारे में बताया। छात्र परामर्शदाता नित्यानंद तिवारी ने कहा कि सुरक्षित और सहयोगी परिसर नीतियों से नहीं, बल्कि हर छात्र, शिक्षक और कर्मचारी के संवेदनशील योगदान से बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें