फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जून को पतितपावनी के तट पर ‘राग गंगा’ की पहली बार होगी प्रस्तुति

Fri, 08 Jun 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पं. तरुणा भट्टाचार्य पहली बार यहां देंगे इस राग की प्रस्तुति - फोटो : twitter
विज्ञापन
गंगा निर्मलता, स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के लिए संस्कृति मंत्रालय की ओर से 10 जून को अस्सी घाट पर संगीत की महफिल सजाई जाएगी। पतितपावनी के तट पर पहली बार ‘राग गंगा’ का अवतरण होगा। इसे संतूर के तारों पर साधेंगे ख्यात संतूर वादक पं. तरुण भट्टाचार्य और पं. प्रोद्युत मुखर्जी। ‘राग गंगा’ की प्रस्तुति का यह पहला मौका होगा।
विज्ञापन


मां गंगा को स्वरांजलि अर्पित करने के लिए संगीत की यह महफिल सुबह ए बनारस के मंच पर सजेगी। ‘राग गंगा’ की अवतारणा पं. तरुण भट्टाचार्य ने ही की है।  राग योगेश्वरी और राग कलावती के मिश्रण से यह नया राग बनाया है।

अपने इस नए राग को भारत की जीवनरेखा गंगा को समर्पित किया है। इस राग के माध्यम से गंगा की रक्षा के लिए आम लोगों से अपील की जाएगी। सुबह ए बनारस, आईसीसीआर, रोटरी क्लब और नागरी नाटक मंडली के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन होगा।
विज्ञापन


पंडित तरुण भट्टाचार्य शांति और सद्भावना के लिए रोटरी इंटरनेशनल के ग्लोबल एंबेसडर हैं। पं. प्रोद्युत मुखर्जी को ग्लोबल इंडिया म्यूजिक अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें