फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राधिका पटेल बनीं उम्मीदवार, अपना दल एस और भाजपा का देर रात तक मंथन

Sat, 26 Jun 2021 12:03 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

सिरसिया ठकुराई वार्ड से नवनिर्वाचित राधिका पटेल को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। राधिका भाजपा और अपना दल गठबंधन की संयुक्त उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
सोनभद्र से जिला पंचायत अध्यक्ष की उम्मीदवार राधिका पटेल। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना दल (एस) ने शुक्रवार की देर रात प्रत्याशी के नाम की घोषणा की। सिरसिया ठकुराई वार्ड से नवनिर्वाचित राधिका पटेल को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। राधिका भाजपा और अपना दल गठबंधन की संयुक्त उम्मीदवार हैं। देर रात नाम की घोषणा होते ही राधिका समर्थकों ने सर्किट हाउस के बाहर खुशी का इजहार किया। राधिका कल नामांकन पत्र जमा करेंगी।

विज्ञापन

 
भाजपा ने सोनभद्र और जौनपुर जिले की सीट सहयोगी दल अपना दल एस को दी है। अपना दल एस की ओर से शुक्रवार की दोपहर में ही प्रत्याशी की घोषणा की जानी थी। पार्टी के पदाधिकारी सर्किट हाउस भी पहुंच गए थे। ऐन वक्त पर नाम के चयन को लेकर पेंच फंस गया।

बैठक से उठकर चल दिए विधायक

दुद्धी विधायक हरिराम चेरो के बगावती तेवर अपनाने और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इं रमेश पटेल की पत्नी रितु का नाम आने के बाद मामला उलझ गया। विधायक बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए। उन्हें मनाने और एक नाम पर सहमति बनाने की कोशिश देर रात तक चलती रही। रात करीब 10 बजे रमेश सिंह की पत्नी रितु को भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाने की अफवाह उड़ी। समर्थकों ने नारेबाजी भी शुरू कर दी। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने इसका खंडन किया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मंत्रणा के बाद रात करीब सवा 11 बजे अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने राधिका पटेल पत्नी अरुण सिंह पटेल के नाम का एलान किया।
विज्ञापन

रोचक होगी लड़ाई

जिलाध्यक्ष ने बताया कि राधिका भाजपा और अपना दल गठबंधन की संयुक्त उम्मीदवार होंगी। पार्टी पूरे दमखम से उन्हें जीत दिलाने में जुटेगी। कुल 31 सदस्यों वाले जिला पंचायत सदन में बहुमत के लिए 16 सदस्यों का समर्थन चाहिए। सपा समर्थित 11 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के छह और अपना दल के तीन सदस्य हैं। आंकड़े के लिहाज से इस बार लड़ाई काफी रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें