फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा अष्टमी की रही धूम, काटा गया दस फ्लेवर का केक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव की नगरी काशी में बुधवार को राधे-राधे की धूम रही। राधा अष्टमी पर श्रीकृष्ण प्रिया का जन्मोत्सव धूमधाम से मना। कोरोना संक्रमण के कारण आयोजन तो सीमित हुए, लेकिन उल्लास कम नहीं हुआ। वहीं, इस्कॉन मंदिर के दसवें स्थापना दिवस पर राधा रानी का दस प्रकार के आभूषणों से शृंगार हुआ और दस फ्लेवर का केक भी काटा गया।
विज्ञापन

बुधवार को इस्कॉन मंदिर में दस नए आभूषण उपहार श्रीश्री राधा गोपाल जी को अर्पित किए गए और नए वस्त्र पहनाए गए। दस अलग-अलग सुंदर फूलों से सजावट की गई। दस प्रकार के फलों एवं पंचामृत से अभिषेक किया गया। 125 प्रकार के खास भोग राजभोग में लगाए गए। 1200 गायों का चारा और 2500 किलो अनाज दान दिया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में काशिराज परिवार की कृष्ण प्रिया एवं विष्णु प्रिय, इस्कॉन वाराणसी के चेयरमैन अच्युत मोहन दास, अनूप साहनी, विकास मेहरा, राजेश अग्रवाल, कुशाग्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
हरे कृष्णा हरे रामा संकीर्तन सोसायटी की ओर से बुधवार को माहेश्वरी भवन में धूमधाम से राधा अष्टमी मनाई गई। कोरोना के कारण आयोजन का रूप संक्षिप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सोसायटी के दीनदयाल प्रभु जी के आवास गुरुबाग पर राधा रानी जी का प्राकट्य दिवस मनाया गया। कोरोना प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए हरे रामा हरे कृष्णा की धुन पर महिलाओं के साथ बच्चों और पुरुषों ने भी नृत्य किया। श्रीश्री राधा कृष्ण के तैल चित्रों के साथ भगवान के विग्रहों का शृंगार किया गया। तुलसी आरती, गौर आरती, नरसिंह आरती के साथ राधा रानी जी की प्रशंसा में भजनों का गायन हुआ। राधा रानी को प्रिय भोज्य सामग्री के साथ छप्पन भोग अर्पित किया गया। राघवेंद्र प्रभु ने बताया कि जिस प्रकार भगवान कृष्ण पूर्ण हैं, उसी तरह श्री राधा रानी जी भी पूर्ण हैं। राधा रानी भगवान श्री कृष्ण की अंतर धारा हैं। वैष्णव आचार्य मान्यता रखते हैं कि अगर परम पुरुष ईश्वर पुरुष हैं तो वह भगवान श्री कृष्णा हैं। यदि परम पुरुष स्त्री हैं तो वह श्री राधा रानी हैं। आयोजन के दौरान अध्यक्ष केपी सिंह, महासचिव अनिल सिंह, उपाध्याय राघवेंद्र, महामंत्री मुकेश, दीनदयाल, संजय, पुजारी चंद्रकांत, रजनी माता, जया माता, सीमा माता, प्रभारी प्रियंका माता और गुरु प्रसाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें