फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था पर सवाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 14 Sep 2023 06:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था पर कांग्रेसियों ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने बीएचयू के लंका गेट पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चीफ प्रॉक्टर को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था पर कांग्रेसियों ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने बीएचयू के लंका गेट पर प्रदर्शन किया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भष्टाचार का आरोप लगाकर चीफ प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति ने नहीं बनाई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने छह पन्ने का आरोप पत्र जारी किया। बिंदुवार 13 मामलों का जिक्र करते हुए कई तरह के आरोप लगाए हैं। बताया कि ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल प्रशासन की ओर से 103.82 लाख का टेंडर एक ही परिवार के सदस्यों को अलग-अलग फर्म बनाकर दिया गया।

सामानों की खरीदारी भी तीन गुना अधिक रेट पर की गई। इस मामले की सेवानिवृत्त जज से जांच कराई जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी। इस बारे में पूछे जाने पर ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने कहा कि सारे आरोप निराधार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें