जिले में 31 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें पांच पीएश्री विद्यालय है जिसमें एक क्वींस इंटर कालेज है। जहां विदेशी भाषा की पढ़ाई होगी। इसके अलावा बीएचयू, काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय सहित कई निजी संस्थानों में भी विदेशी भाषाओं की पढ़ाई होती है। विश्वविद्यालयों में विदेशी भाषा के पाठ्यक्रमों की फीस अलग-अलग होती है। सामान्य तौर पर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की फीस प्रति सेमेस्टर दो से दस हजार रुपये तक होती है। लेकिन विद्यालय में विदेशी भाषा के पाठ्यक्रम की फीस कम होगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि नए सत्र में अच्छे अंक हासिल करने वाली छात्रा को पूरे सत्र की शिक्षा के साथ विदेशी भाषा की शिक्षा निशुल्क दी जाएगी।