रोजाना होगी मॉनीटरिंग, तय समय में होगा निर्माण
मुख्य अभियंता ने कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य की इंजीनियरों को रोजाना रिपोर्ट देनी होगी। कितना काम हुआ है और यदि किसी कारण वश काम में कोई बाधा आएगी तो उसका जिक्र भी करना होगा। सभी सड़कों के निर्माण कार्य का समय तय कर दिया जाएगा और हर हाल में उन्हें तय में समय में पूरा कराया जाएगा। निर्माण के दौरान गुणवत्ता की जांच भी बीच-बीच में विभाग की ओर से की जाएगी। गुणवत्ता में कहीं कोई कमी मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।