फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेडः एमडी ने 48 अभियंताओं को दिया नोटिस, 52 का तबादला

Fri, 16 Jul 2021 10:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी विद्या भूषण ने  बताया कि जनता को बेहतर आपूर्ति उनकी प्राथमिकता में है। लापरवाही बरतने वाले 48 अभियंताओं को नोटिस दिया गया है। इसमें 22 अधीक्षण अभियंता हैं और 20 अधिशासी अभियंता और छह अन्य अभियंता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व वसूली में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले 48 अभियंताओं को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी विद्या भूषण ने नोटिस दिया है। इसी के साथ शासन से निर्धारित स्थानांतरण तिथि के अंतिम दिन  52 अभियंताओं का तबादला कर दिया है। एमडी ने बताया कि जनता को बेहतर आपूर्ति उनकी प्राथमिकता में है। लापरवाही बरतने वाले 48 अभियंताओं को नोटिस दिया गया है। इसमें 22 अधीक्षण अभियंता हैं और 20 अधिशासी अभियंता और छह अन्य अभियंता हैं। जिन्हें सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन



इसके अलावा 52 अभियंताओं का तबादला किया गया है। इनमें 28 सहायक अभियंता, 22 अधिशासी अभियंता और 2 अधीक्षण अभियंता शामिल हैं। 28 सहायक अभियंताओं को स्थानांतरित कर पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा गया है। इसमें वाराणसी क्षेत्र में 13, गोरखपुर में 6, प्रयागराज में 6, आजमगढ़  में 1, मिर्जापुर में 2 शामिल हैं।

मुख्य अभियंता (वितरण क्षेत्र) आवश्यकतानुसार इन सहायक अभियंताओं को विभिन्न उपखंडों में तैनात करेंगे। आरएन वर्मा, अधीक्षण अभियंता, भदोही को मिर्जापुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में संबद्ध किया गया है। अधीक्षण अभियंता, अशोक कुमार को विद्युत वितरण मंडल, भदोही के पद पर तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य लेखा परीक्षक बने संजय प्रताप सिंह

शासन स्तर से नगर निकाय में बड़े स्तर पर तबादला किया गया है। नगर निगम और रामनगर पालिका परिषद से कई लोगों  को इधर से उधर किया गया है। शासन से जारी पत्र के अनुसार नगर निगम वाराणसी के मुख्य नगर लेखा परीक्षक विवेक सिंह को गाजियाबाद भेजा गया है। इनकी जगह मथुरा के संजय प्रताप सिंह को भेजा गया है।

मुख्य अभियंता एसपी सिंह का तबादला अलीगढ़ हुआ है। ऑडिटर रोहिताश्व शुक्ला का गाजियाबाद हुआ है। जोनल अधिकारी धर्मराज सिंह को वाराणसी से कासगंज भेजा गया। ऑडिटर शक्ति सिंह यादव को वाराणसी से गोरखपुर भेजा गया है। भास्कर चंद्र पांडेय को आगरा से वाराणसी भेजा गया। नगर निगम स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में आजमगढ़ के महेंद्र को वाराणसी भेजा गया।

ओम नारायण राठौर को कानपुर से वाराणसी भेजा गया। अभिलाष कुमार रायकवार को झांसी से वाराणसी, दिवाकर पांडेय को कानपुर से वाराणसी, पंकज श्रीवास्तव को मिर्जापुर से वाराणसी भेजा गया है। गुरु प्रसाद पांडेय को सीतापुर से वाराणसी रामनगर पालिका भेजा गया है। राजबली यादव को शामली से वाराणसी के रामनगर पालिका भेजा गया। 
विज्ञापन

वाराणसी को मिले चार नए तहसीलदार, नीलम का गाजीपुर तबादला

 शासन की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में प्रदेश भर में 112 तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। इसमें वाराणसी में तैनात नीलम उपाध्याय को गाजीपुर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा कौशांबी में तैनात श्याम कुमार, सोनभद्र से विकास कुमार पांडेय और बहराइच में तैनात सतीश कुमार वर्मा को वाराणसी भेजा गया है। भदोही से मृत्युंजय सिंह का तबादला काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास में किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें