जिले में कुल 14 एडेड कालेज हैं जिन्हें परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। सेमेस्टर परीक्षा में 50 हजार छात्र शामिल होंगे। बीएड की परीक्षाएं 9 नवंबर से शुरू होगी। परीक्षाएं दो पाली में होगी। एलएलबी की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और शेष परीक्षाएं 1.30 से 4.30 बजे तक होगी।
सोमवार को परीक्षा संचालन समिति की बैठक में परीक्षा की तिथि तय की। परीक्षा संचालन समिति की बैठक में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह, डा. वीरेंद्र विक्रम यादव, पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. विजय कुमार सिंह, महामंत्री राहुल सिंह, परीक्षा अधीक्षक विनोद कुमार तिवारी, संजय सिंह, उत्तम चौबे आदि मौजूद थे।