फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पूर्वांचल का आम भेजा जाएगा न्यूजीलैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल का आम भेजा जाएगा न्यूजीलैंड
विज्ञापन

लंदन, दुबई न्यूजीलैंड सहित खाड़ी देशों में 100 टन से अधिक आम की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। लंदन और दुबई के बाद इस सीजन में पूर्वांचल के दशहरी, लंगडा और चौसा आम न्यूजीलैंड भेजा जाएगा। मौसम के अनुकूल होने के कारण इस बार आम की फसल अच्छी है। इसे देखने के लिए आयातक अभी से किसानों के बाग में पहुंचने लगे है।
विज्ञापन


एपीडा के क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि इस बार आम की पैदावार अच्छी होने से निर्यात की अधिक संभावना है। लंदन, दुबई न्यूजीलैंड सहित कई खाड़ी देशों में इस बार 100 टन से अधिक आम की मांग है। पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड की एक टीम ने यूपी के कई जिलों के बागों का निरीक्षण किया था। करखियांव में पैक हाउस बन जाने के बाद सभी देशों के मानक के अनुरूप आम को भेजना आसान होगा। आम की फसल तैयार होने से पहले पैक हाउस को भी शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें