जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से क्षेत्र के वाराणसी के रमना गांव में राज्य वित्त मद से स्थापित आरओ प्लांट का उद्घाटन गुरुवार को जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने किया।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल का यह पहला गांव हैं, जहां से इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है। यह सफल रहा तो जिले के सभी 760 गांवों में यह योजना लागू की जाएगी।
डीएम ने कहा कि यहां आरओ लग जाने से लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा, जिससे लोग तमाम तरह की बीमारियों से बच सकेंगे। कहा कि इस पानी की कीमत बहुत कम रखी गई है।
प्रति 20 लीटर पानी के लिए पांच रुपये देने होंगे। यह धनराशि आरओ प्लांट के संचालन और रखरखाव में खर्च होगी। डीएम ने इस काम के लिए प्रशिक्षु आईएएस एवं खंड विकास अधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की प्रसंशा की।