फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल-डिस्कॉम को एजेंसियों ने लगाया आठ करोड़ का चूना, संबंधित अधीक्षण अभियंताओं को नोटिस जारी  

Fri, 26 Feb 2021 12:10 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पूर्वांचल-डिस्कॉम) के 14 वितरण मंडलों में अनुबंध से अधिक संविदाकर्मियों से कार्य कराना दिखला कर आठ करोड़ रुपये का चूना लगाने का मामला प्रकाश में आया है। यह खेल उन कार्यदायी एजेंसियों ने खेला है, जिनको इन वितरण मंडलों में कार्य पर लगाया गया है। जानकारी मिलते ही एजेंसियों के भुगतान पर रोक लगा दी गई। मामले की जांच शुरू हो गई है। इस मामले में वितरण क्षेत्र के संबंधित अधीक्षण अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन


निदेशक (कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन) शेष कुमार बघेल ने बताया कि पूर्वांचल-डिस्कॉम के 14 मंडलों में अनुबंध से अधिक संविदाकर्मी रखे जाने का मामला संज्ञान में आते ही संबंधित अधीक्षण अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। समय पर जवाब न मिलने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

अनुबंध के अनुसार इन 14 मंडलों में 6911 संविदाकर्मियों को रखकर काम लिया जाना दर्शाया गया था। लेकिन इसके विपरीत जाकर एजेंसियों ने अनुबंध से अधिक संविदाकर्मी दर्शाकर भुगतान हासिल कर लिया।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कार्यदायी एजेंसियों ने सितंबर में 6911 के मुकाबले 7888 संविदाकर्मियों से काम लिया जाना दर्शाया। इसी प्रकार अक्टूबर में 6911 संविदाकर्मियों के मुकाबले 8061 और नवंबर में 6911 संविदाकर्मियों के सापेक्ष 8204 संविदाकर्मियों से कार्य कराया जाना दिखाया गया। इस प्रकार सिर्फ तीन माह में ही कागजों पर 3420 अधिक संविदाकर्मी दर्शाए गए।
 

विज्ञापन

इन वितरण मंडलों में अनुबंध से अधिक रखे संविदाकर्मी
विद्युत वितरण मंडल, मीरजापुर विद्युत वितरण मंडल द्वितीय, जौनपुर, विद्युत वितरण मंडल, प्रतापगढ़, विद्युत वितरण मंडल-प्रथम और द्वितीय गोरखपुर, विद्युत वितरण मंडल, सोनभद्र, विद्युत वितरण मंडल, महाराजगंज, विद्युत वितरण मंडल, चंदौली, विद्युत वितरण मंडल-प्रथम, आजमगढ़, विद्युत वितरण मंडल, कुशीनगर, विद्युत वितरण मंडल, देवरिया, विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय, आजमगढ़, विद्युत वितरण मंडल-प्रथम, प्रयागराज, नगरीय विद्युत वितरण मंडल, गोरखपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें