ड्रैग फ्लिक की बेहतरीन फॉर्वर्ड खिलाड़ी
जूनियर नेशनल खेल चुकीं पूर्णिमा पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में एक्सपर्ट है। उनका ड्रैग फ्लिक विरोधी टीम के गोलकीपर को मुश्किल में डाल देता हैं। खेल के अंतिम समय में गोल करने और विरोधी टीम को चकमा देने में उन्हें महारथ है।
एक साल में हासिल किया था छात्रावास
अपने प्रदर्शन के दम पर पूर्णिमा ने एक साल में ही गोरखपुर स्पोर्ट्स छात्रावास में चयनित हो गई थीं। खेल में उनकी रुचि को देखते हुए ही मां अमरावती ने कर्ज लेकर हॉकी किट दिलाई। 2016 से पूर्णिमा हॉकी खेल रही हैं। एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) जूनियर एशिया कप आयोजित कराया जाता है।