फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बारिश से क्रय केंद्र अलर्ट पर: डेढ़ महीने में खरीदा गया साढ़े 5000 मीट्रिक टन गेहूं, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Tue, 18 May 2021 09:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ताउते तूफान की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश जारी है। जिस वजह उत्तरी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट है। अभी गेहूं की खरीद हो रही है, जिस कारण बारिश में गेहूं के भीगने का डर है।
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह की बारिश के बाद वाराणसी में गेहूं खरीद केंद्रों को अलर्ट कर दिया है। केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी हाल में गेहूं भीगने नहीं चाहिए। इसके लिए प्रभारियों को तिरपाल की व्यस्था के साथ ही किसानों से गेहूं खरीदकर बिना देरी किए खाद्य निगम के गोदामों में भेजने का निर्देश दिया गया है। बीते डेढ़ महीने में एक हजार 47 किसानों से साढ़े पांच हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है जो पिछले साल के मुकाबले पांच गुना है।

विज्ञापन


जिले में कुल 31 क्रय केंद्र हैं, जहां गेहूं के भंडारण के लिए 100 से 200 मीट्रिक टन के ही भंडार की सुविधा है। पिछले दो सप्ताह खरीद में तेजी आने के बाद एक हजार से अधिक किसानों पांच हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। पिछले सप्ताह नरायनपुर, छाही गोपपुर, मिर्जामुराद कपसेठी, जक्खिनी, गोसाईपुर 2 क्रय केंद्रों पर अधिक गेहूं खरीद के बाद भंडार की समस्या हो गई थी। जिसके बाद गेहूं की खरीद रोकनी पड़ी थी। 

सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त विनोद कुमार का कहना है कि पिछले सप्ताह डीएपी खाद की एक रैक आने के बाद ट्रांसपोर्ट ठेकेदारों की गाड़ियां खाद की ढुलाई में लग गई थीं। जिससे गेहूं का उठान नहीं हो पाया था और क्रय केंद्रों पर खरीद रोकनी पड़ी थी। फिलहाल अब स्थिति सामान्य हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में गेहूं उठान के लिए तीन ठेकेदारों की 12 ट्रक गेहूं उठान में लगे हैं, जो क्रय केंद्रों से गेहूं लादकर सीधा खाद्य निगम (एफसीआई) मंडुवाडीह स्थित 70200 मीट्रिक टन क्षमता वाले, पहाड़ियां स्थित 18000 बाबतपुर के सेहमल स्थित 8500 मीट्रिक टन की क्षमता वाले गोदामों में पहुंचाया जा रहा है। अभी फिलहाल भंडारण की कोई समस्या नहीं है। बावजूद इसके सभी केंद्रों को आगामी बारिश और आंधी की चेतावनी के बाद निर्देशित कर दिया गया है कि सभी केंद्र प्रभारी त्रिपाल की व्यवस्था कर लें इसके साथ ही मौसम को देखते हुए गेहूं की खरीद करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें