फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पंप ऑपरेटरों ने दिखाए तेवर, एई की कार रोक कर किया ये काम; मजदूरी कम होने का है मामला

Thu, 10 Oct 2024 07:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: धरना-प्रदर्शन के कुछ देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घंटों समझाने के बाद भी कर्मचारी नहीं माने। उनका कहना था कि यह कहां का नियम है कि आउट सोर्सिंग पर काम करने वालों का वेतन घटाकर एक चौथाई कर दिया जाए।
विज्ञापन
एई के कार के आगे बैठे पंप ऑपरेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के जोन रामनगर कार्यालय में आउट सोर्सिंग पर तैनात पंप ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर कामकाज ठप कर रामनगर जोनल कार्यालय में एई की गाड़ी के सामने लेटकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एई और जेई का घंटों घेराव भी किया।

विज्ञापन


आउट सोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मचारियों का कहना था कि नगर निगम रामनगर जोन में तीस पंप ऑपरेटर, चार सीवर सफाई, दो प्लंबर मिस्त्री, दो प्लंबर सहायक, दो टैंकर चालक सब मिलाकर 43 कर्मचारी आउट सोर्सिंग पर तैनात हैं। अब उन्हें पंप ऑपरेटर से हटा वॉल्व ऑपरेटर बना कर मात्र 137 रुपये रोज पर काम करने को कहा जा रहा है।

विज्ञापन


यही नहीं सितम्बर माह का वेतन भी नहीं दिया गया है। इन्हीं बातों से नाराज कर्मचारियों गुरुवार को पेयजल सप्लाई सहित सभी काम बंद कर जलकल कार्यालय के बाहर जलकल एई श्याम राज और जलकल जेई गौरव आनंद को घेरकर धरने पर बैठ गए और मौके पर जलकल महाप्रबंधक को बुलाने की मांग करने लगे। 

विज्ञापन

पंप ऑपरेटरों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुराने वेतन पर काम करने की जिद पर अड़े
चार घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जलकर ऐई श्याम राज और जेई को बाहर निकलने ही नही दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने अधिकारियों से बात कर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। कर्मचारी पुराने वेतन पर काम करने की जिद पर अड़े रहे। 

अधिकारियों द्वारा 14 अक्टूबर तक समय मांगा गया।इस पर लगभग तीन घंटे बाद कर्मचारियों ने जलकल महाप्रबंधक को संबोधित मांगपत्र दे कर धरना समाप्त किया और चेतावनी दी अगर 14 अक्टूबर तक हम लोगों की बात नहीं मानी जाती है तो हम सभी कर्मचारी काम बंद कर कार्यालय का फिर घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।

एई का कहना है कि धरनारत कर्मचारियों का पत्रक ले लिया गया है। उच्चाधिकारियों का जो आदेश होगा उसका अनुपालन किया जायेगा। धरना-प्रदर्शन में अभिषेक कुमार, राहुल कुमार सिंह, आशीष पटेल, संजीव कुमार, राजन मौर्या, सतीष विश्वकर्मा, केतन गुप्ता, अमित कुमार सिंह, अभिषेक पाल, सोनू यादव, सनी रावत, अजहरुद्दीन, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, उत्कर्ष, शुभम मौर्या, नौशाद, राजाबाबू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें