फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत: साढ़े पांच लाख बच्चों को मिलेगी दवा की खुराक, पढ़े पूरी डिटेल्स

Sun, 18 Sep 2022 09:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में रविवार यानी आज से पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हो गई है। छह दिवसीय अभियान में जिले के करीब साढ़े पांच लाख बच्चों को दवा की खुराक मिलेगी। 
विज्ञापन
polio drops - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोलियो उन्मूलन के उद्देश्य से बच्चों को दवा की खुराक दी जानी है। इसके लिए वाराणसी में रविवार से विशेष अभियान की शुरुआत हो गई है। छह दिन तक चलने वाले अभियान में 568611 बच्चे दवा पीएंगे। सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि रविवार को बूथ दिवस से शुरुआत हो रही है। इसमें जिले में बने 1859 बूथों पर पोलियो की खुराक दी जायेगी। बूथ तक न पहुंच पाने वाले बच्चों के लिए 19 सितंबर से घर-घर जाकर पोलियो की खुराक देने का काम होगा। इसके बाद भी अगर कोई बच्चा दवा पीने से वंचित रह गया होगा तो उसे 26 सितंबर को भी पोलियो की खुराक दी जा सकेगी।

विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ निकुंज कुमार वर्मा ने बताया कि 18 सितंबर से शुरु हो रहे सघन पल्स पोलियो अभियान के लिए ग्रामीण क्षेत्र और नगरीय क्षेत्र में कुल 1859  बूथ बनाए गए हैं जबकि कुल 1265 टीमें भी लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें