फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: साहब... सड़क पर हो गया अतिक्रमण, स्कूली बच्चों और अस्पताल जाने वाले मरीजों को होती है दिक्कत

Wed, 18 Dec 2024 04:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में नगर निगम में संभव की जनसुनवाई हुई। इसमें 11 शिकायतें आईं। शिकायतकर्ताओं को निस्तारण के लिए आश्वस्त किया गया। 
विज्ञापन
नगर निगम में हुई संभव की जनसुनवाई में आई 11 शिकायतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब सड़क पर अतिक्रमण हो गया है। इससे गाड़ियों के आने जाने में परेशानी होती है। स्कूल जाने वाले बच्चों और अस्पताल जाने वाले मरीजों को दिक्कत होती है। यह गुहार नगर निगम में हुई संभव जनसुनवाई में पहलू का पुरा फुलवरिया के गुलजार यादव ने नगर आयुक्त अक्षत वर्मा से लगाई। नगर आयुक्त ने अतिक्रमण प्रभारी से कहा कि मौके का मुआयना कर और अतिक्रमण हटवाएं।

विज्ञापन


जनसुनवाई में कुल 11 शिकायतें आई। इनमें लक्खी चौक के आनंद कुमार सुरेखा ने शिकायत की कि क्षेत्र में जर्जर भवन है। जिसके गिरने का डर बना हुआ है। आसपास के घरों और दुकानों पर खतरा मंडरा रहा है। हड़हा के आरिफ मुहम्मद रेयान ने गुहार लगाई कि क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो कर रहा है। इससे आए दिन दिक्कत का सामना करना पड़ता है। 

नगर आयुक्त ने जलकल को तत्काल सफाई करवाने की हिदायत दी। हथियानबीर बाबा भिटारी के अशोक कुमार ने सफाई, लाइट, बजरडीहा की जानकी पटेल ने मकान नंबर निरस्त करने, शिवाला के रोहित कुमार ने नौकरी, हकाक टोला के इस्तियाक अहमद ने असेसमेंट रजिस्टर में नाम दर्ज कराने, कलेक्ट्रेट के मुकीम अख्तर और नई पोखरी चेतगंज की सुप्रिया यादव ने दाखिल खारिज, काजीपुरा खुर्द की नंदनी विश्वकर्मा ने अनुकंपा पर नियुक्ति, बटाउबीर रामनगर के कृष्ण कुमार गुप्ता ने वरासत के संबंध में शिकायती पत्र दिया। नगर आयुक्त ने सभी शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों के पास निस्तारण के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें