फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारों की भीड़ से पटा बाजार

Wed, 23 Mar 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बड़े मॉल हों या संकरी गलियों की दुकानें, हर जगह खरीदारों की जबरदस्त भीड़ नजर आई। लक्ष्मी मां सबसे ज्यादा कपड़े और खान-पान के प्रतिष्ठानों पर प्रसन्न दिखीं। वहीं, रंग-पिचकारी की दुकानों पर भी ग्राहकों का जमावड़ा लगा रहा। होली की पूर्व संध्या पर लोगों ने दिल खोलकर खरीदारी की।
विज्ञापन



ग्राहकों की भीड़ के चलते जहां देर रात तक बाजार गुलजार रहे, वहीं अच्छे कारोबार से व्यापारियों के चेहरे पर भी रौनक दिखी। बेनियाबाग, नई सड़क, गिरजाघर, गोदौलिया, बांस फ ाटक, गुरुबाग, सिगरा, रथयात्रा, अर्दली बाजार, मलदहिया सहित अन्य बाजारों में खरीदारों की भीड़ से पटे रहे। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने बताया कि इस बार त्योहार में करीब एक हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। होली की पूर्व संध्या पर ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यवसाय हुआ।  


होली पर घरेलू पकवान, गुझिया आदि  बनाने के लिए पूर्वांचल की प्रमुख मंडी विश्वेश्वरगंज व गोला दीनानाथ में किराना की जमकर खरीदारी हुई। आटा, मैदा, कचरी, पापड़, घी, तेल, पापड़ और चिप्स के भाव में तेजी के बावजूद करीब 155 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें