फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बच्चों को गोद लिए श्रद्धालुओं को बाबा के सुगम दर्शन कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अधिकारियों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को गोद लिए श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के सुगम दर्शन कराए। बच्चों को पुचकारते हुए उन्हें चॉकलेट, टॉफी भी बांटी गई। श्रद्धालुओं ने इसे श्री काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद बताया। कहा कि श्रद्धालुओं के प्रति सहयोगात्मक रवैया सराहनीय है। बृहस्पतिवार को मंदिर सीईओ विश्वभूषण मिश्र और एसडीएम शंभू शरण ने गंगा द्वार तक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं से बातचीत कर इंतजामों का फीडबैक लिया। इसी दौरान बच्चों को लेकर लाइनों में लगे परेशान भक्तों को देख सुगम दर्शन कराने का फैसला लिया गया। वहीं, न्यास कर्मचारियों से कहा कि बच्चों के साथ आए श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


5 दिन में पहुंचे 37 लाख भक्त
बीते पांच दिनों में 37 लाख भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर लिया है। नौ फरवरी को 596745, 10 फरवरी को 612980, 11 फरवरी को 7,19,225 और 12 फरवरी को 778697 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें