वाराणसी। पृथक पूर्वाचल राज्य का निर्माण और सनातन बोर्ड का गठन करने की मांग को लेकर बहुजन समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने लहुराबीर, मलदहिया चौराहा, सिगरा आईपी मॉल होते हुए भारत माता मंदिर कैंपस पर खत्म किया। बहुजन समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश आजाद ने कहा कि सनातन बोर्ड का गठन जरूरी है। पैदल मार्च में नरेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. रश्मि अग्रवाल, अंजना श्रीवास्तव, रितु साहनी, रमेश आदि शामिल रहे। संवाद